{"_id":"59d26fed4f1c1bf3538b575c","slug":"150696348610-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा तोल का दिया छात्रों को पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा तोल का दिया छात्रों को पुरस्कार
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंदूखाल ने स्वच्छता अभियान के तहत अनोखा प्रयोग किया। अभियान के दौरान छात्रों द्वारा एकत्र किए गए कूड़े के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए।
सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंदूखाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र उनियाल ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान प्रत्येक छात्र को अलग-अलग कूड़ा एकत्र करने को कहा गया। बाद में प्रत्येक छात्र द्वारा एकत्र कूड़े को तोला गया। बताया कि सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने में संजय रावत प्रथम, अमित बिष्ट द्वितीय व साक्षी बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। जीआईसी हिसरियाखाल में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने लक्षमोली मे स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में एनएसएस प्रभारी जगमोहन पंवार व ग्रामीण भी शामिल थे। ब्यूरो