{"_id":"59d26fe84f1c1b79548b54af","slug":"15069634811-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ दुराचार पर आक्रोशित हुए गढ़वाल विवि के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के साथ दुराचार पर आक्रोशित हुए गढ़वाल विवि के छात्र
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पौड़ी में चार वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुराचार पर गढ़वाल विवि के छात्रों ने कड़ा आक्रोश जताया। छात्रों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा में फेल हो गई है। विरोध स्वरूप गढ़वाल विवि के छात्रों ने राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।
सोमवार को गढ़वाल विवि के विभिन्न छात्र संगठनों ने विवि गेट के सम्मुख राज्य सरकार का पुतला फूंका। बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी, जय हो ग्रुप के संरक्षक शिवकांत कंडारी व आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने कहा कि शांत पहाड़ी क्षेत्रों में अपराध पांव पसार रहा है। महिलाएं, छात्राएं व बच्चे अपराध का शिकार हो रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हो गई है। पुतला फूंकने वालों में नीरज रैम्स, अतुल सती, पुष्पेंद्र पंवार, संजय बिष्ट आदि शामिल थे। ब्यूरो