{"_id":"59d1204c4f1c1ba2538b5400","slug":"15068775651710-30-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तादान शिविर में 10 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान 30 कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तादान शिविर में 10 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान 30 कराया पंजीकरण
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के 10 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि 30 रक्तदाताओं ने पंजीकरण करवाया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जंगपानी ने किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस की तरक्की के बावजूद वर्तमान तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान से कमजोरी जैसी भ्रांतियां गलत हैं। शिविर में पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट्स, रामचंद्र भट्ट विद्या मंदिर के छात्रा-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में संजय कुनियाल प्रथम, अवनी पुरोहित द्वितीय और आजाद तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋतिक रावत प्रथम, मोहित प्रसाद द्वितीय और दीपक नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेंद्र कुमार, डा. यशोदा पाल, डा. एनके सिन्हा, भरत सिंह, एकता, उदय सिंह और महेश देवराड़ी आदि मौजूद थे।