{"_id":"59d120494f1c1bcc538b52f4","slug":"150687756120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में हिमाचल की दर्ज पर भू अध्यादेश लाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड में हिमाचल की दर्ज पर भू अध्यादेश लाए सरकार
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड रक्षा अभियान संगठन ने पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए भू- अध्यादेश लाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि उत्तराखंड की भूमि और रोजगार पर स्थानीय निवासियों का हक है। यदि इसके लिए संघर्ष करना पड़ा, तो किया जाएगा।
अभियान के संयोजक हरिकृष्ण किमोठी ने श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद जितने भी लोग उत्तराखंड में बसे हैं, उनका पुलिस सत्यापन किया जाए। उन्होंने बताया कि मामले में पालिका अध्यक्ष और एसडीएम को ज्ञापन भी दिए गए हैं, जिसमें सभी रेली-ठेली वालों की जांच-पड़ताल व उनको शहर में व्यवसाय करने का आधार बताने की मांग की गई है। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के अध्यक्ष टीपी उनियाल, केशव काला, बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत आदि उपस्थित थे।