{"_id":"59d11e764f1c1bbf538b5289","slug":"15068770941-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गांधी जयंती पर जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से बालक एवं बालिका वर्ग की दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में 78 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वॉलीबाल संघ के महासचिव गोपाल बिष्ट ने किया। इस दौरान आयोजित सब-जूनियर वर्ग का पहला मैच पियूष पंवार और कृष झिंक्वाण के बीच खेला गया। इसमें पीयूष ने 2-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अनमोल तिवाड़ी ने दीपक खंडूड़ी को तथा दिव्यांशु पुरोहित ने हिमांशु को 2-0 से पराजित किया। आदित्य नेगी ने आदित्य झिंक्वाण को 2-0 से हराया। एकल बालिका वर्ग में स्नेहा नेगी ने पारूल पंवार को, दीक्षा शाह ने रिया सती को, पूनम चौधरी ने अनुष्का बड़वाल को, रुचि राणा ने अमिषा को, अनामिका गड़िया ने शालिनी चौधरी को और अंजलि नेगी ने अंजलि बिष्ट को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर अजीत रावत, रमेश पंखोली, विकेंद्र चैहान, नवीन कुंवर, केसी पंत, वीएस चौधरी, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, मोहन सिंह, राहुल पिमोली, दीपक कठैत, रिया डिमरी, संतोषी और लता झिंक्वाण आदि मौजूद थे।