{"_id":"59d11e724f1c1bc1538b5436","slug":"15068770902-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलपुड़ी-बुरसोल सड़क खोलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलपुड़ी-बुरसोल सड़क खोलने का काम शुरू
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तहसील मुख्यालय से सोल पट्टी के दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाली कोलपुड़ी-बुरसोल सड़क पर ढाई माह बाद वाहन चले। तीन दिनों से लोनिवि यहां सड़क से मलबा हटाने में जुटा था। रविवार को डुंगरी से गेरूड़ तक वाहन पहुंचे। हालांकि गेरूड़ से कोलपुड़ी तक अभी सड़क खोली जानी है।
जुलाई माह में तहसील के डुंग्री बूंगा, बुरसोल, गेरूड़ और कोलपुड़ी को जोड़ने वाली सड़क डुंग्री गदेरे के पास बूंगा गांव के नीचे भूस्खलन होने से बंद थी। हालांकि बारिश कम होने और ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने यहां जेसीबी भेजी, लेकिन सड़क किनारे स्थित बूंगा गांव के कुछ परिवारों के घरों में दरारें आने से ग्रामीणों ने सड़क नहीं खोलने दी। ग्रामीणों का कहना था कि उनको उचित मुआवजा देकर विस्थापित किया जाए। ग्रामीणों के विरोध के कारण मामला लटक गया। अमर उजाला ने इस संबंध में 19 सितंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञापन लेते हुए एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, राजस्व उपनिरीक्षक जयकृत सिंह रावत और राजस्व कर्मियों के साथ लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष कुमार तथा अमरदीप ने ग्रामीणों को समझाया। कहा कि केवल तीन मीटर चौड़े भाग से ही मलबा हटाया जाएगा। साथ ही यहां वायरक्रेट दीवार बनाई जाएगी। इस पर ग्रामीण मान गए। तब डुंग्री से बूंगा तथा गेरूड़ तक बंद सड़क का मलबा हटाकर लोनिवि ने तीन किमी तक रविवार को वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी। गेरूड़ से कोलपुड़ी तक 12 किमी सड़क खोलने के लिए पीएमजीएसवाई की मशीनें काम कर रही हैं। पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत ने बताया कि जल्द सड़क खोल दी जाएगी।