{"_id":"59d0034c4f1c1b65548b51c6","slug":"15068046038-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोफाइल नेम-
पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का उठाया लुत्फ
-- छुट्टी मनाने को तीर्थनगरी पहुंचे हजारों सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में तीन दिन का अवकाश होने से तीर्थनगरी में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। शनिवार को दिल्ली, हरियाणा व पंजाब आदि स्थानों से काफी संख्या में पर्यटकों ने यहां पहुंचकर गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों का लुत्फ उठाया। साथ ही गंगा स्नान, तीर्थदर्शन किए। बीते शुक्रवार को महानवमी से ही यहां सैलानियों की भीड़भाड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शनिवार को दशहरा पर्व पर भी काफी संख्या में पर्यटक तीर्थनगरी पहुंचे। अगले दो दिनों में पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होने की संभावना है। रविवार के बाद सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी मनाने के लिए विभिन्न प्रांतों के पर्यटक ऋषिकेश पहुंच रहे हैं।
इस दौरान कई लोग अपने परिवार तो कुछ लोग मित्रों के साथ तीर्थनगरी में जुट रहे हैं। अधिकांश सैलानी राफ्टिंग का लुत्फ उठाने बीच कैंपों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को दिल्ली निवासी अरूण कुमार अपनी पत्नी सिमरन के साथ राफ्टिंग करने तीर्थनगरी पहुंचे। अरुण ने बताया वह दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। लंबे समय से ऋषिकेश आकर राफ्टिंग का मन था, मगर छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह नहीं आ पा रहे थे। बताया बीते शुक्रवार से लगातार चार दिनी अवकाश के चलते उन्होंने यहां आने का कार्यक्रम बनाया।
उधर शनिवार को गंगा मेें हजारों सैलानियों ने व्हाइट वाटर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। इस दौरान दिन भर नदी में दर्जनों रंग बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आई। वहीं, पर्यटकों की एकाएक बढ़ी आमद से राफ्टिंग व्यावसायियों के साथ ही अन्य व्यावसायियों के चेहरे खिल उठे।