{"_id":"59d0034a4f1c1bb7538b5149","slug":"150680460110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू धूकर जलकर राख हो गया रावण का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू धूकर जलकर राख हो गया रावण का कुनबा
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयश्री राम के जयकारों के साथ जला रावण
-- एक घंटे तक करते रहे सांसद पोखरियाल का इंतजार, आखिरकार समाजसेवी लोधी ने किया दहन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। विजयदशमी के पर्व के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डोईवाला नगर में जय श्री राम के जयकारों के साथ ही रावण और उसके परिवार के पुतलों का दहन किया गया। रावण के जलने पर लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। दशहरा मेला और क्रीड़ा समिति डोईवाला की ओर से शनिवार को केशवपुरी बस्ती मैदान पर रावण दहन और दशहरा मेला आयोजित किया गया। अपराह्न में प्रेमनगर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से भव्य भगवान श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की विधिवत पूजा अर्चना और आरती के बाद समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी ने शोभायात्रा का रवाना किया।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, वानर सेना, और रावण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा केशवपुरी मैदान में पहुंची। जहां प्रभु श्रीराम और रावण के बीच जमकर युद्ध हुआ। अंत में बुराई की हार हुई और रावण मारा गया। लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह दिखाया। मुख्य मेहमान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने रावण का दहन करना था, लेकिन एक घंटे इंतजार करने के बावजूद जब वह नहीं पहुंचे तो समाजसेवी रामेश्वर लोधी ने तीर चलाकर रावण का दहन किया। इससे पहले सोने की लंका जलाई गई। आयोजित मेले में बच्चों और युवाओं ने खरीदारी की और झूलों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामेश्वर लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, राजबीर सिंह खत्री, ललित बाली, राजेंद्र वर्मा, हरीश चंद्र वर्मा, गौरव मल्होत्रा, राकेश लोधी, सतीश शर्मा, पंकज शर्मा, आनंद गुप्ता, रजनीश सैनी, नरेंद्र नेगी, विष्णु कन्नौजिया, प्रवीण कन्नौजिया, इंद्रजीत साहनी, नवनीत अग्रवाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।