फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएमओ ने एनआईटी उतराखंड पर उतराखंड से मांगा जवाब

पीएमओ ने एनआईटी उतराखंड पर उतराखंड से मांगा जवाब

Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ ने एनआईटी उतराखंड पर उतराखंड से मांगा जवाब
श्रीनगर। पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण मामले में मुख्य सचिव कोे पत्र भेजकर जवाब मांगा है तथा इस जवाब को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। समाज सेवी मोहन काला के पत्र के क्रम में पीएमओ ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को यह पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर का निर्माण केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित है। स्थायी परिसर के लिए सुमाड़ी में भूमि चयनित की गई है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। स्थायी परिसर के शीघ्र निर्माण के लिए सुमाड़ी निवासी मोहन काला ने 28 अगस्त को पीएमओ को पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने भूमि की उपलब्धता और पेड़ों के छपान के बावजूद निर्माण न होने पर सवाल उठाए थे। इस संबंध में पीएमओ ने मुख्य सचिव उत्तराखंड को पत्र भेजा है। पीएमओ की ओर सेक्शन अफसर समीर कुमार ने मुख्य सचिव को मोहन काला के पत्र का जवाब देने के लिए कहा है। साथ ही दिए गए जवाब को पोर्टल में अपलोड करने के लिए भी कहा है। काला ने बताया कि पोर्टल में अपलोड होने से जनता जान सकेगी कि सरकार एनआईटी के मामले में क्या कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर से भी मुलाकात हुई है। उन्होंने भी एनआईटी के संबंध में सकारात्मक रुख दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed