{"_id":"59cfd0b34f1c1b6e548b5252","slug":"15067916506-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रात एक बजे तक बज रहा डीजे, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रात एक बजे तक बज रहा डीजे, प्रशासन मौन
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर व आस-पास के क्षेत्र में देर रात तक डीजे बजाया जा रहा है, लेकिन तहसील व पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। देर रात तक बज रहे डीजे से बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों अधिक परेशान हो रहे है।
इन दिनों शादी समारोह के दौरान शहर क्षेत्र सहित श्रीकोट, डांग, उफल्डा आदि स्थानों पर रात करीब 1 बजे तक डीजे बजाया जा रहा है। जबकि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार किसी भी समारोह में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाया जा सकता है। निश्चित समय के बाद डीजे बजाए जाने पर जुर्माना व जेल की सजा नियत है, लेकिन देर रात बज रहे डीजे पर प्रशासन डीजे संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। स्थानीय निवासी देवेंद्र रावत, अशोक राणा, मधु देवी आदि ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है। वहीं एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि 10 बजे बाद डीजे बजाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।