{"_id":"59cfd0ae4f1c1bf3538b5250","slug":"15067916445-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर असमंजस
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर के प्राचार्य के पद पर 19 दिन बाद भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शासन ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीएम रावत का इस्तीफा होल्ड किया हुआ है। वहीं एनीस्थिसिया विभाग में प्रो. आईएस योग के सेवा विस्तार से खफा प्रो. रावत फिलहाल आने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। बहरहाल, इस उठापटक मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है।
विगत 11 सितंबर को अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एनीस्थिसिया विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष व पूर्व प्रभारी प्राचार्या प्रो. आईएस योग को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया था। जबकि प्रो. योग की कार्यप्रणाली और शिकायतों को देखते हुए प्राचार्य ने जनवरी माह में उनका सेवा विस्तार नहीं किया था। वह इसके खिलाफ कोर्ट भी गई। शासनादेश जारी होने के अगले दिन प्राचार्य प्रो. रावत कम्युनिटी विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह को चार्ज देकर छुट्टी पर चले गए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए शासन को इस्तीफा दे दिया। इसी बीच 16 सितंबर को उन्होंने अवकाश के दौरान ही दूसरा पत्र जारी करते हुए स्वास्थ्य ठीक होने तक रुटीन कार्यों का दायित्व प्रो. बेअंत सिंह को सौंप दिया। इस समयावधि में प्रो. रावत ना तो लौटकर वापस आए और ना ही शासन ने उनके इस्तीफे पर कोई निर्णय लिया। प्रो. सीएम रावत का कहना है कि वह स्वस्थ नहीं है। उन्होंने शासन को इस्तीफा भेजा हुआ है।