{"_id":"59cfcfc84f1c1bbf538b511b","slug":"15067914147-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मंदिर में विराजमान हुए भगवान घंटाकर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मंदिर में विराजमान हुए भगवान घंटाकर्ण
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के क्षेत्रपाल भगवान घंटाकर्ण जी महाराज शनिवार को अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस दौरान मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भगवान घंटाकर्ण ने अपने पश्वा आशीष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। बीते चार माह से भगवान घंटाकर्ण की पूजा गांव में ही पुराने मंदिर में पूजा-अर्चना हो रही थी। ग्रामीणों ने गांव के मध्य में नए मंदिर का निर्माण करवाया। शनिवार को सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। दोपहर करीब बारह बजे घंटाकर्ण अपने नए मंदिर में विराजमान हो गए। इस दौरान गांव में सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह परमार, हयात सिंह परमार, ग्राम प्रधान पंकज बड़वाल, पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा आदि मौजूद थे।