{"_id":"59cfcedb4f1c1b6d548b50f7","slug":"15067911785-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगड़ के ग्रामीणों ने की गांव में जूनियर हाईस्कूल खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगड़ के ग्रामीणों ने की गांव में जूनियर हाईस्कूल खोलने की मांग
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील आदिबदरी के अति दूरस्थ गांव सुगड़ में जूनियर हाईस्कूल न होने से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए 10 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। लोगों ने गांव में जल्द हाईस्कूल खोलने की मांग उठाई।
सुगड़ की प्रधान बेजंती देवी, पंचम सिंह नेगी ने बताया कि गांव में प्राथमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के बाद बच्चों को कक्षा 6 से जूनियर स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के लिए 10 किमी की पैदल दूरी तय करके जीआईसी आदिबदरी आना पड़ता है। छोटे बच्चों को पैदल चलने में दिक्क्तेेें हो रही है। कहा कि शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की ओर से यहां जूनियर हाईस्कूल खोलने के आश्वासन पर ग्रामीण दो वर्ष पूर्व अपनी भूमि दे चुके हैं। उन्होंने कहा यदि जल्द गांव में जूनियर हाईस्कूल नहीं खोला गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रभारी सहायक शिक्षा अधिकारी लखपत सिंह रावत ने बताया कि राज्य सेक्टर के तहत सुगड़ गांव में जूनियर हाईस्कूल खोलने का प्रस्ताव विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।