{"_id":"59cfced64f1c1bca538b50d0","slug":"150679117212-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के शादी के आयोजनों में जाने से दिनभर राहगीरों को झेलनी पड़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के शादी के आयोजनों में जाने से दिनभर राहगीरों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। विजयदशमी के पर्व पर शादी विवाहों के आयोजनों के कारण शनिवार को दिनभर वाहनों की कमी बनी रही। वाहनों की कमी के कारण गंतव्यों को जाने के लिए लोगों को घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
जिले में विजयदशमी पर बड़ी संख्या में वाहनों के शादियों में बुकिंग में जाने से वाहनों की कमी बनी रही। जोशीमठ जा रहे अब्बल सिंह, दान सिंह और पूर्ण सिंह का कहना है कि वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे जोशीमठ जाने के लिए चमोली पहुंच गए थे, लेकिन करीब दो घंटे के इंतजार के बाद उन्हें जोशीमठ के लिए वाहन मिला। उसमें भी क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठकर जाना पड़ा। यही स्थिति जिले के सभी नगरों और संपर्क मार्गों पर बनी रही।
विज्ञापन