फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विजया दशमी के पावन पर्व पर श्रद्वालुओं ने की मां नव दुर्गा की पूजा अर्चनाएं

विजया दशमी के पावन पर्व पर श्रद्वालुओं ने की मां नव दुर्गा की पूजा अर्चनाएं

Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
विजया दशमी के पावन पर्व पर श्रद्वालुओं ने की मां नव दुर्गा की पूजा अर्चनाएं

विज्ञापन
देवाल/कर्णप्रयाग। देवाल और कर्णप्रयाग में विजयादशमी पर्व पर मंदिरों तथा घरों में पूजा की गई। देवाल मुख्यालय पर आयोजित दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव के समापन पर आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती, चंडी पाठ सहित अन्य वैदिक मंत्रों से देवी की आराधना की। इसके बाद श्रद्धालुुओं ने आयोजन स्थल से कैल और पिंडर नदी के संगम तक नव दुर्गा की मूर्तियों की भव्य शोभा यात्रा निकाली और संगम तट पर मूर्तियों को विसर्जित कर दिया। इस मौके पर दुर्गा समिति के अध्यक्ष कपूर मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा, हंसा प्रसाद मिश्रा, हेम चंद्र मिश्रा, कमलेश चंद्र, कैलाश चंद्र, बसंत बल्लभ, ललिता प्रसाद, लक्ष्मी दत्त, ललिता प्रसाद गौड़ सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं कर्णप्रयाग के डुंगल्वाली गांव के पौराणिक चंडिका देवी मंदिर में आयोजित नवरात्रा पाठ यज्ञ का पूर्ण आहुतियों और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। इससे पूर्व शुक्रवार को मंदिर में आयोजित रात्रि जागरण में महिलाओं ने देवी के मांगल-जागरों से स्तुति की। इस मौके पर मंदिर के पुजारी विनोद सती, गजेंद्र प्रसाद कोठियाल, मुरारी लाल सती, नयन कोठियाल, चंद्र मोहन, सूरज, संजय सती, बृजेश और योगेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed