{"_id":"59cfced24f1c1bcf538b50f1","slug":"15067911699-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमली और जिलासु में आयोजित रामलीला मंचन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमली और जिलासु में आयोजित रामलीला मंचन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजराजेश्वरी चंडिका रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला के सातवें दिन हनुमान दर्शन की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान आचार्यों ने हनुमान चालीसा सहित अन्न्य वैदिक मंत्रों से पवन पुत्र हनुमान की पूजा कर 56 भोग लगाए। रामलीला में हनुमान और श्री राम के मिलन का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, कमला भट्ट, सूरमा देवी लडोला, पंकज डिमरी, हरिकृष्ण भट्ट, अशोक डिमरी, विक्रम कठैत, संपूर्णानंद डिमरी और रामकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं तहसील जिलासू के सरणा गांव में आयोजित रामलीला के छठवें दिन अशोक वाटिका का मंचन किया गया। रामलीला में रावण अशोक वाटिका में जाकर सीता को अपनी पटरानी बनाने के कई प्रलोभन देता है, तो सीता रावण को धिक्कारते हुए उसके कुल का सर्वनाश श्री राम के हाथों से होने की बात कहती है। इस दौरान कलाकारों के अभिनय सराहनीय रहे। इस मौके पर अनूप रावत, जयकृत रावत, विजयपाल रावत और कुशाल रावत आदि मौजूद थे।