{"_id":"59cfcb0e4f1c1bf2538b50b4","slug":"150679020417-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल उपलब्ध कराने में पार्षद पसीना-पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल उपलब्ध कराने में पार्षद पसीना-पसीना
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल से सटी ज्वालापुर के पॉश वार्ड शास्त्रीनगर में समुचित सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ साफ- सफाई पर भी काफी मेहनत की गई दिखती है। हालांकि समस्याएं यहां भी कम नहीं है। क्षेत्र में पानी की ट्यूबवेल से सीधी सप्लाई होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्षद के काफी प्रयासों के बाद भी पेयजल समस्या दूर नहीं हो पाई। वार्ड में मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण और दुकानों की अपनी पार्किंग न होना बड़ी समस्या है। इससे जाम लगा रहता है।
नगर निगम के वार्ड नंबर 17 में गोल गुरुद्वारा शास्त्रीनगर में जगदीशनगर, नाथनगर, आदर्र्श नगर, नानकपुरी, श्रीराम नगर, राजनगर, गोल गुरुद्वारा, बसंत विहार, सेठी वाली गली आदि क्षेत्र शामिल है। वार्ड में करीब 6 हजार मतदाता है। यहां से भाजपा के रवि धींगड़ा पार्षद हैं, जो जिला योजना के सदस्य भी हैं।
वार्ड में पानी की पाइप लाइन, सड़क, सीवर की व्यवस्था ठीक है, लेकिन वह पानी की किल्लत से लोगों को निजात नहीं दिला सके हैं। क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए केवल ट्यूबवेल हैं, जिनसे सीधे ही पानी की सप्लाई होती है। किसी कारण से ट्यूबवेल खराब होने या बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कई-कई दिनों तक पानी नहीं मिल पाता है। पार्षद साढ़े चार साल में इस समस्या से निजात नहीं दिलवा सके। वहीं क्षेत्र की दूसरी बड़ी समस्या है मुख्य बाजार में अतिक्रमण और सड़कों के किनारे अवैध कब्जों की है। इससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं वार्ड के पास में भेल की भूमि पर अवैध तरीके से काबिज बस्ती में जरायम गतिविधियां और पसरी गदंगी से आसपास के लोग परेशान है।
विज्ञापन
पानी के लिए ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल लगवाने के लिए प्रस्ताव के साथ ही शास्त्रीनगर की पुलिया, टेलर वाली गली में पानी की पाइप लाइन, पार्किंग के लिए प्रस्ताव दिया हुआ है। पात्रों को पेंशन, राशन कार्ड बनवाने के साथ आर्थिक सहायता भी कराई। समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाता है। कुछ लोगों ने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जे कर लिए हैं, उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। - रवि धींगड़ा, पार्षद ।
पार्षद के प्रयासों से क्षेत्र में साफ सफाई और सड़क की व्यवस्था बेहतर है। पार्षद हमेशा लोगों के बीच में रहते हैं और दुख दर्द को समझकर उनकी मदद कराते हैं। क्षेत्र में पानी की सप्लाई की समस्या है, लेकिन पार्षद के प्रयास से पानी सही समय पर आता रहता है। - रामचंद्र मल्होत्रा, श्रीनाथनगर।
पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी, सीवर की लाइनें ओवरफ्लो हो जाती हैं और नालों की साफ सफाई न होने से गंदगी सड़कों पर आ जाती है। पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बाजार में किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिला योजना से भी कोई विकास काम वार्ड में नहीं हुआ। पार्षद का कार्यकाल निराशाजनक है।
- धर्मपाल ठेकेदार, गोल गुरुद्वारा।