{"_id":"59cea6934f1c1bc8538b51c1","slug":"15067153299-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी में हरियाली काटी, कन्याओं का पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी में हरियाली काटी, कन्याओं का पूजन किया
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवमी में हरियाली काटी, कन्याओं का पूजन किया
-- शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवदुर्गा मां से की पारिवारिक खुशहाली की कामना
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
शारदीय नवरात्र के नवें दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के नवें सिद्धिदात्रि स्वरूप की आराधना की। इस दौरान घरों व देवी मंदिरों में हरियाली काटी गई और कन्याओं का पूजन किया। साथ ही कन्याओं को भोज कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। नवरात्र नवमी पर नगर क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। लोगों ने व्रत रखकर माता की पूजा अर्चना की। सोमेश्वरनगर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में नवरात्र नवमी पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत हरियाली काटी गई और कन्या पूजन कर नौ कन्याओं को भोज कराया गया।
अनुष्ठान में पंडित भगवती प्रसाद नौटियाल, गोविंद सिंह रावत, भगवान सिंह, कर्ण सिंह रावत, राम सिंह बिष्ट, भगतराम डोबरियाल, अनूप रावत आदि शामिल हुए। उधर, शारदीय नवरात्र की नवमी पर परमार्थ निकेतन में विश्व शांति व पर्यावरण शुद्धि के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा नवरात्र आंतरिक शुद्धि व नई ऊर्जा संचय करने का पर्व है। इस अवसर पर मोहनलाल, रमेश, आरके दीक्षित, नरेंद्र बिष्ट, लखन जेठुड़ी, लक्की सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, मुनिकीरेती स्थित दयानंदनगर शीशमझाड़ी में मां कात्यायनी मंदिर में नवरात्र नवमी पर ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा अर्चना की। अनुष्ठान में मंदिर के प्रबंधक गुरविंदर सलूजा, राम चौबे, दीपक दरगन, रवि शास्त्री, अभिषेक शर्मा आदि रहे। इसी तरह तपोवन क्षेत्र में लोगों ने आयोजित दुर्गा उत्सव के तहत मां भगवती की पूजा अर्चना की। इसके अलावा मुनिकीरेती स्थित सिद्धपीठ भद्रकाली मंदिर, मनीराम मार्ग स्थित श्रीदुर्गा शक्ति मंदिर, त्रिवेणीघाट व दून रोड स्थित दुर्गा मंदिर, हरिद्वार रोड स्थित दुर्गा मंदिर आदि देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए व पूजा अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन कर मां भगवती का गुणगान किया।