{"_id":"59ce7b7c4f1c1baf538b4fd5","slug":"15067042979-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग आईटीआई के लिए आगे आया छात्र संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग आईटीआई के लिए आगे आया छात्र संघ
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग (ब्यूरो)। राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य की नियुक्ति व ट्रेड बढ़ाए जाने के लिए महाविद्यालय की छात्रसंघ आगे आया है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की है।
छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह व सचिव ममता पंवार ने बताया कि नगर में वर्ष 1989 में ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई। संस्थान स्थापना के समय से ही किराए के भवन पर संचालित हो रहा है। वर्ष 2007 से स्थाई प्रधानाचार्य भी नियुक्त नहीं हैं। दीपक ने बताया कि संस्थान में ट्रेडों को बढ़ाए जाने व स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति किए जाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से कहा गया है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। उन्होंने सिविल, ड्राफ्टमैन, फिटर, कंप्यूटर आपरेटर आदि ट्रेड खोलने की मांग की है।