{"_id":"59ce79b54f1c1ba2538b503f","slug":"15067038433-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। चमोली जिले में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बदरीनाथ की सायंकालीन आरती में पत्नी संग शामिल हुए। उन्होंने बदरीनाथ के दर्शन किए और करीब आधा घंटे तक होने वाली विभिन्न पूजा में शामिल हुए।
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पत्नी के साथ शाम सात बजे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने यहां उनसे संकल्प पूजा करवाई। बदरीनाथ रावल ने भगवान बदरी विशाल की शयन आरती की। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह आधे घंटे तक बदरीनाथ मंडप में ही बैठे रहे। इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभागार में समिति ओर से गृहमंत्री के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट की। गृहमंत्री के मंदिर दर्शन के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने शाम सात बजे से मंदिर परिसर को खाली करवा दिया था। इस मौके आईटीबीपी और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
पैदल ही मंदिर तक पहुंचे
बदरीनाथ। गृहमंत्री राजनाथ सिंह साकेत तिराहे से मंदिर परिसर तक पैदल ही पहुंचे। उन्होंने यहां साकेत तिराहे पर वाहन से उतरते ही तीर्थयात्रियों और लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस पर उत्साहित तीर्थयात्रियों ने यहां मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। प्रशासन की ओर से राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी के लिए पालकी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वह पैदल ही मंदिर परिसर तक पहुंचे।