{"_id":"59ce79b44f1c1ba1538b4d14","slug":"15067038417-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पखवाड़े और खुली बैठकों में शामिल नहीं होंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पखवाड़े और खुली बैठकों में शामिल नहीं होंगे प्रधान
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित प्रधान संघ की बैठक में एक अक्तूबर से शुरू होने वाले स्वच्छता पखवाड़े का विरोध करने का निर्णय लिया गया। प्रधानों ने कहा कि जब तक सरकार संगठन की चार सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तब तक ग्राम पंचायतों में होने वाले तमाम सरकारी कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा।
यहां आयोजित बैठक में प्रधान संगठन के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी ने कहा कि ग्राम प्रधान लंबे समय से पांच हजार मानदेय देने, पंचायतों के अधीन 29 विभागों को करनेे, प्रधानों को पेंशन और अन्य भत्ते देने सहित राज्य वित्त में हो रही कटौती को वापस लेने की मांग की जा रही है। ऐसे में प्रधान एक अक्तूबर से ग्राम पंचायतों में होने वाले स्वच्छता पखवाड़े सहित अन्य कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। बैठक के बाद मांगों का ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। बैठक में संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, कोषाध्यक्ष भगवान कंडवाल, महिपाल सिंह, देवेंद्र चौहान, विक्रम कनवासी, विनोद चौहान, देवेंद्र सिंह, हेमलता सगोई, किरन देवी, संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, प्रांतीय महामंत्री हरीश चौहान, यशवंत लाल और शशि देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन