फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारत-पाकिस्तान के साझा नायक हैं शहीद भगत सिंह

भारत-पाकिस्तान के साझा नायक हैं शहीद भगत सिंह

Thu, 28 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के साझा नायक हैं शहीद भगत सिंह
श्रीनगर। शहीद भगत सिंह की जयंती और कवि वीरेन डंगवाल की पुण्य तिथि पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारत पाकिस्तान के साझा नायक हैं।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के सीनेट हाल में नए भारत में भगत सिंह व वीरेन डंगवाल के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि हम देश को भगत सिंह का देश बनाना चाहते हैं। इस अवसर पर 26 सितंबर को आयोजित भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा कुमारी प्रथम, पूजा गैरोला द्वितीय व पारितोष तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में हरेंद्र कुमार प्रथम, नेहा नेगी द्वितीय, नीरज नेगी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आइसा की ओर से किया गया। संचालन अजय शाह ने किया। कार्यक्रम में अतुल सती, शिवानी पांडे, सुमित रिंगवाल, कपूर सिंह, सुबोध, आस्था और हिमानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed