{"_id":"59cd2ae04f1c1bbe538b4e68","slug":"15066181257-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। नेहरू युवा केंद्र की ओर से पैतोली के ब्रह्मतोली खेल मेदान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवाओं ने हुनर दिखाया। 800 मीटर दौड़ में विजय गुसाईं ने प्रथम और कुशवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पैतोली विजेता तथा रैगांव उप विजेता रहा। खो-खो में पैतोली विजेता और डुंग्री उप विजेता बने। रस्सी कूद में सविता, खुशबु तथा दीपा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रैगांव विजेता तथा डुंग्री उप विजेता रहा। इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक दीपक गुर्साइं के नेतृत्व में ग्रामीणों और प्रतिभागी युवाओं ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। बाद में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर हरेंद्र दानू, विपिन दानू, भूपेंद्र सिंह, अनिल उनियाल और दीपक सती आदि मौजूद थे।