{"_id":"59cd2a114f1c1baa538b4c87","slug":"15066179177-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज देश के अंतिम गांव माणा पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज देश के अंतिम गांव माणा पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ/गोपेश्वर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज 29 सितंबर को जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। गृह मंत्री आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद देश के अंतिम गांव माणा में आईटीबीपी कैंप में सैन्य अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर अहम बैठक करेंगे। सेना कैंप में रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन 30 सितंबर को गृहमंत्री चीन सीमा क्षेत्र लपथल और रिमखिम का दौरा कर सैन्य अधिकारियों के साथ मंत्रणा करेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार 30 सितंबर को सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद गृहमंत्री विशेष विमान से सेना कैंप जोशीमठ और पर्यटन स्थली औली पहुंचेंगे। औली में रात्रि प्रवास के बाद एक अक्तूबर को गृह मंत्री केदारनाथ के दर्शनों को जाएंगे और अपराह्न तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार को डीएम आशीष जोशी और पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, लोक निर्माण विभाग जोशीमठ-औली मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य में लगा है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ से वाहन से ही औली पहुंचेंगे। औली रोड वन विभाग की चौकी से आर्मी के टावर टैंक तक दो किलोमीटर खस्ता हालत में है। लोनिवि के ईई डीएस रावत ने बताया कि गृहमंत्री के दौरे को लेकर औली रोड का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सड़क को चाक-चौबंद कर दिया जाएगा।