{"_id":"59cd2a0d4f1c1bc8538b4e70","slug":"150661791312-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज ने अपने नाम की राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज ने अपने नाम की राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग की राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब सितारगंज की टीम ने अपने नाम किया, जबकि चमोली की बी टीम उपविजेता रही। जिला खेल विभाग की ओर से टीम को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग के बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला चमोली की बी टीम व धारचूला के बीच खेला गया। इसमें चमोली की टीम ने सीधे सैटों में 25-20, 25-13 व 25-15 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सितारगंज ने कालसी की टीम को 25-20, 20-25 व 25-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दोपहर बाद सितारगंज और चमोली की बी टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। करीब आधा घंटे तक चले संघर्षपूर्ण मैच में सितारगंज ने 25-20, 25-19 व 25-22 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार और वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एनके डबराल, कमल किशोर, गोपाल बिष्ट, शैलेंद्र पंवार, नवीन कुंवर, रमेश पंखोली, अनूप भंडारी, हरेंद्र कुंवर, अजीत सिंह, राहुल, विक्रम, प्रदीप और केसी पंत आदि मौजूद थे।