{"_id":"59cd29fb4f1c1bcc538b4d19","slug":"15066178956-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल पर्वतारोहण पर गए वायु सेना के एक पर्वतारोही ने दम तोड़ा, दो बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशूल पर्वतारोहण पर गए वायु सेना के एक पर्वतारोही ने दम तोड़ा, दो बीमार
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। त्रिशूल पर्वतारोहण पर गए भारतीय वायु सेना के 20 पर्वतारोहियों के दल में से तीन पर्वतारोहियों की बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ गई। तीनों को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर जोशीमठ लाया जा रहा था, लेकिन एक पर्वतारोही ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दल के दो सदस्यों को सेना के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
23 सितंबर को भारतीय वायु सेना का एक दल पर्वतारोहरण के लिए त्रिशूल पर्वत पर गया था। त्रिशूल पर्वत चमोली जिले में 7100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बृहस्पतिवार को दल में शामिल शंतुला सरकार निवासी महाराष्ट्र की बेस कैंप में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जबकि दो अन्य सदस्य भी बीमार हो गए। पर्वतारोहियों ने इसकी सूचना सेना कैंप जोशीमठ को दी। इस पर सुबह करीब सवा छह बजे सेना के हेलीकॉप्टर से तीनों पर्वतारोही को जोशीमठ लाया जा रहा था, लेकिन शंतुला सरकार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य सदस्य अमित कुमार और राकेश काले को जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम आशीष जोशी ने बताया कि बीमार दोनों पर्वतारोेहियों का इलाज चल रहा है। दल के अन्य 17 सदस्य त्रिशूल पर्वत की तलहटी में बनाए गए बेस कैंप में ठहरे हुए हैं।