{"_id":"59cd29f44f1c1bc8538b4e6d","slug":"150661788814-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के भीतर मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर हटाई ग्रामीणों ने दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह के भीतर मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर हटाई ग्रामीणों ने दीवार
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। तहसील प्रशासन के आश्वासन पर चांई गांव के ग्रामीणों ने दो दिन से मारवाड़ी-थेंग मोटर मार्ग के बीचों-बीच लगाई पत्थरों की दीवार को हटा दिया। तहसील अधिकारियों ने दो माह में उन्हें भूमि का मुआवजा देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि तय समय सीमा पर मुआवजा नहीं दिया गया तो दोबारा सड़क बंद कर दी जाएगी।
26 सितंबर को चांई गांव के ग्रामीणों ने मारवाड़ी-चांई सड़क पर पत्थरों की दीवार खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया था। कुशल सिंह राणा, महेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह और उर्मिला देवी का कहना है कि वर्ष 2010 में पीएमजीएसवाई की ओर से बीस किलोमीटर मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों की निजी भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सूची बनाकर दो माह में मुआवजा दे दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई और सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।