फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिनी गढ़देवा में यमकेश्वर व नैनीडांडा के खिलाड़ी छाए

मिनी गढ़देवा में यमकेश्वर व नैनीडांडा के खिलाड़ी छाए

Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मिनी गढ़देवा में यमकेश्वर व नैनीडांडा के खिलाड़ी छाए

विज्ञापन
श्रीनगर। मिनी गढ़देवा (जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता) के तीसरे दिन आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में नैनीडांडा और यमकेश्वर के खिलाड़ियों का परचम रहा। वहीं, खिर्सू ब्लाक सब जूनियर बालक वर्ग में फुटबाल मैच विजेता बना। खिर्सू ने फाइनल में पौड़ी को पराजित किया।
जीआईटीआई मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक हरविंद सिंह लक्की ने शुभारंभ किया। उन्होंने गत वर्ष के चैंपियन मनीष पासवान को खेल गणवेश और स्पाइक (रेस वाले जूते) दिए। यमकेश्वर की नेहा (जूहा बड़ेथ) ने सब जूनियर वर्ग की गोला फेंक व चक्का फेंक स्पर्धा जीती। वहीं यमकेश्वर के श्रीकांत सब जूूनियर वर्ग की चक्का फेंक और मनीष पासवान सब जूनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता के विजेता रहे। प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा नैनीडांडा ने जीती। यमकेश्वर ने प्राथमिक व सब जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी स्पर्धा अपने नाम की। जबकि प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी एकेश्वर ने और सब जूनियर बालक वर्ग की खो-खो यमकेश्वर जीती।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग की एकल बैडमिंटन स्पर्धा में ऋषभ (नैनीडांडा) ने आयुष (रिखणीखाल) और बालिका वर्ग में समीक्षा (दुगड्डा) ने संजीवनी (पौड़ी) को पराजित किया। बालक वर्ग की डबल स्पर्धा में ऋषभ व अंकित(नैनीडांडा) की जोड़ी ने आयुष व नितिन (रिखणीखाल) को हराया। बालिका वर्ग में समीक्षा व सिमरन (दुगड्डा) ने स्वाति व निहारिका (नैनीडांडा) को परास्त किया। सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता दुगड्डा ने जीती। समाजसेवी गिरीश पैन्यूली ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्राथमिक विद्यालय कांडा की शिक्षिका लक्ष्मी नैथानी को सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता , ललित बिष्ट, मुकेश काला, महेश गिरि, अनुज नौडिय़ाल, विपिन रांगड़ व संजय नौडिय़ाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed