{"_id":"59c3f3444f1c1b9c688b5b44","slug":"15060140554-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर पालीटेक्निक के छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर पालीटेक्निक के छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। राजकीय पालीटेक्निक पोखरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने संस्थान में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने एलान किया यदि शीघ्र प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्रों ने उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक और उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
धरना स्थल पर हुई सभा में छात्र अंकित कोठियाल, वीरेंद्र बिष्ट, नेहा, ऋषभ, आस्था, रश्मि, मोहित बिष्ट और स्मृति ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग में प्रवक्ता की तैनाती न होने से पढ़ाई ठप है। संस्थान में लैब की कमी भी बनी है। वहीं, नायब तहसीलदार केशवानंद जोशी ने छात्रों की मांगों को डीएम को भेजने का आश्वासन दिया।