{"_id":"59c3f3364f1c1bb1688b60da","slug":"15060140419-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमली (बधाण) में ग्यारह दिवसीय पांडव नृत्य का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमली (बधाण) में ग्यारह दिवसीय पांडव नृत्य का हुआ शुभारंभ
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत सिमली (बधाण) में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ ग्यारह दिवसीय पांडव नृत्य का बृहस्पतिवार से शुभारंभ हो गया। पांडव लीला देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु गांव में पहुंच रहे हैं।
बृहस्पतिवार को पांडव चौक में आचार्य मोहन प्रसाद शास्त्री और अन्य आचार्यों ने पंचांग पूजा के साथ भूमियाल देवता की पूजा की। भूमियाल देवता के पश्वा ने ग्रामीणों को पांडव नृत्य शुरू करने की अनुमति दी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद हनुमान ध्वज स्थापित कर पूजा की गई। मरोड़ा गांव के जागरी राजेंद्र सिंह ने जागर के माध्यम से महाभारत की कथा को गाकर पांडवों का आह्वान किया। ढोल दमांऊ की थाप पर पांडवों के पश्वाओं ने अपने शस्त्रों के साथ सोलह कलाओं पर आधारित देव नृत्य किया और भक्तों को आर्शीवचन दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोदाबंरी देवी, चंद्र सिंह बुटोला, जयवीर सिंह, प्रमोद सिंह और देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पांडवों के दर्शन किए।