{"_id":"59c29d234f1c1bb0688b586a","slug":"150592646812-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सेंज गांव में काटी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सेंज गांव में काटी धान की फसल
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एसडीएम केएन गोस्वामी ने ब्लाक के दूरस्थ गांव सेंज में धान की फसल काटी। सिलंगी ग्राम पंचायत के सेंज गांव के नरेंद्र सिंह के खेत में एसडीएम ने करीब तीस स्क्वायर मीटर खेत में उगी धान की फसल की कटाई की। एसडीएम ने किसानों को कृषि को आर्थिकी से जोड़ने के टिप्स भी दिए। साथ ही कृषि विभाग, राज्य तथा केंद्र सरकार की ओर से कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी गई। किसानों ने जंगली सूअरों और बंदरों से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपा देवी, राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत और देवेंद्र कंडारी, अशोक पंवार सहित अन्य किसान मौजूद थे।