फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लेबर कालोनी के पास हाथियों का आतंक

लेबर कालोनी के पास हाथियों का आतंक

Tue, 19 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
लेबर कालोनी के पास हाथियों का आतंक

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल के इंटरनेशनल क्लब के पास स्थित सेक्टर पांच की लेबर कालोनी के पास कहर बरपाते हुए जंगली हाथियों ने बीती रात और मंगलवार सुबह चार लोगों को हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनमें से एक ने तो जैसे-तैसे भागकर जान बचाई, लेकिन तीन लोगों की स्थिति गंभीर है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस्तीवासियों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि रात करीब आठ बजे से बार-बार सूचना देने के बाद भी वनकर्मी करीब 14 घंटे बाद मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बार-बार बुलाने के बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं आई। बाद में प्राइवेट एंबुलेंस मंगाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
भेल के अतिविशिष्ट क्षेत्र त्रिशूल गेस्ट हाउस और इंटरनेशनल क्लब के पीछे बरसाती नदी बहती है। इस नदी के किनारे पर सैकड़ों झुग्गियों वाली लेबर कालोनी बसी हुई है। इस बस्ती के लोग शौच आदि के लिए नदी और उसके पार स्थित जंगल में जाते हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे बस्ती निवासी अश्विनी तथा संदीप जंगल की तरफ गए थे। नित्यकर्म से विरत होकर जैसे ही से दोनों वापस चलने लगे तो दो हाथी उनके पीछे दौड़ पड़े। हाथियों ने दोनों को सूंड से उठाकर पटक दिया। इनमें संदीप को तो कम चोटें आई लेकिन अश्विनी गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप ने भाग कर जान बचाई और बस्ती में आकर हाथियों के हमले की जानकारी दी। जिस पर बस्तीवासी लाठी डंडे और कनस्तर आदि लेकर जंगल की ओर पहुंचे जहां गहरे गड्ढे में घायलावस्था में पड़े अश्विनी को उठाकर लाए। पसलियां टूटने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। पूरी रात बस्तीवासियों ने दहशत के कारण जागकर काटी।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे एक बार फिर बस्ती में उस समय कोहराम मच गया जब यहां के रहने वाले हरिप्रसाद और सुनील शौच के लिए फिर नदी के पास जंगल की तरफ चले गए। आसपास ही घूम रहे दोनों हाथियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर बस्तीवासी फिर दौड़े और उन्हें उठाकर बस्ती की तरफ लाए। हरिप्रसाद के पैरों में गंभीर चोट आई है जबकि सुनील को भी गंभर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 घंटे में हाथियों के दो हमले से बस्तीवासियों में दहशत फैल गई। उन्होंने पहले रानीपुर पुलिस को और फिर सेक्टर पांच में ही स्थित वन विभाग की चौकी पर पहुंच कर हमले की जानकारी दी। बस्तीवासियों का आरोप है कि वनविभाग की चौकी पर रात के हमले के बाद भी सूचना दी गई थी लेकिन कर्मचारी सुबह करीब दस बजे पहुंचे।

हमले की सूचना मिलने पर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे भी बस्ती में पहुंची। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई बार 108 एंबुलेंस मंगाने के लिए फोन मिलाया। पुलिस और वनविभाग के कर्मचरियों को भी व्यवस्था करने को कहा लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। बाद में प्राइवेट एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। अभी भी बस्ती में दहशत बनी हुई है। अश्विनी को जौलीग्रांट, सुनील को भूमानंद अस्पताल में तथा हरिप्रसाद को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वनविभाग की हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि हाथियों को वापस जंगल में भगाने के लिए कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed