फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिलाधिकारी ने की चंडीदेवी मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की चंडीदेवी मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की चंडीदेवी मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को चंडी देवी मंदिर प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। मंदिर के लिए डीएम, एसएसपी तथा मंदिर के तीन पदाधिकारियों सहित पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। डीएम ने मंदिर के आय-व्यय लेखा जोखा तथा अभिलेखों की जांच कर ट्रस्ट द्वारा दान और चढ़ावे के लिए दी जाने वाली रसीद प्रशासन स्तर से प्रमाणित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया कल ही निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित रसीद छपवाकर उसका भुगतान ट्रस्ट के बजट से करायें।
डीएम ने ट्रस्ट द्वारा दस हजार से अधिक के कार्यों के लिए किये जाने वाले किसी भी व्यय के लिए अपर जिलाधिकारी राजस्व को ज्वांइट हस्ताक्षर अॅथॉरिटी नियुक्त किया। ट्रस्ट द्वारा किसी भी प्रकार के सामाजिक कल्याण के कार्यों में दी जाने वाली धनराशि को भी अवमुक्त करने से पहले समिति के संज्ञान में लाना होगा। समिति की सहमति पर ही किसी संस्था अथवा व्यक्ति को दान दिया जायेगा। मंदिर में होने वाली आय को दैनिक आधार पर बैंक में जमा किया जाय। यह सुनिश्चित किया जाये कि चढ़ावे, भेंट तथा दान की राशि शत प्रतिशत बैंक में जमा हो। नॉन कैश दान जैसे सोना, चांदी आदि को जिस बैंक में ट्रस्ट का लॉकर है उसमें ही रखा जाये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महिला एवं पुरुष शौचालय तथा यात्रा पड़ावों पर शेड्स बनाने के निर्देश वन विभाग को दिये। उन्होंने कहा कि समिति मंदिर और पूरे वन क्षेत्र में पॉलिथीन व गंदगी न हो इसका विशेष ध्यान रखेगी। मंदिर परिसर में पॉलिथीन पूरी तरह प्रतिबंधित कर नियमों का पालन कराये जाने के भी आदेश दिये।।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
आज रहेगा अवकाश
हरिद्वार। पितृ विसर्जन अमावस्या पर हरिद्वार जिले के सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने इस अवकाश को स्थानीय अवकाश की श्रेणी में रखते हुए इस आशय के आदेश जारी किए हैं। सभी स्कूलों द्वारा आदेशों का अनुपालन न किये जाने पर कार्रवाई किये जाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed