{"_id":"59c154004f1c1b37688b56a7","slug":"15058422084-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मंडी में ऑनलाइन बेचा अपना माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मंडी में ऑनलाइन बेचा अपना माल
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार का मंगलवार से शुभारंभ कर दिया गया । मंडी परिसर में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत पहले दिन पांच किसानों को जोड़कर उनकी उपज को ऑनलाइन बेचा गया। जिसमें भिंडी, गोभी, अमरुद , गेहूं, मूली आदि उपज शामिल रही। गेहूं 1705 रुपये कुंतल बेचा गया।
समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार से किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाना कृषि उत्पादन मंडी समिति का कार्य हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से माह के हर सप्ताह वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार को क्रियान्वित करने में हरिद्वार मंडी समिति पहली मंडी के रूप में इसे शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना को क्रियान्वित करने को लेकर प्रथम बार हरिद्वार मंडी स्थल पर कृषकों की उपज को ऑनलाइन बेचा गया है। मंडी सचिव पीआर कालाकोटी ने कहा कि राइस मिल व कृषकों में समन्वय स्थापित कर आने वाली धान की फसल विशुद्ध रूप से ऑनलाइन व्यापार का आदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडी समिति में अपनी ऑनलाइन उपज बेचने वालों में जयवीर सिंह, महावीर सिंह, कुलवीर सिंह, पंकज पंवार एवं खरीदने वालों में बालाजी ट्रेडर्स, फुटकर व्यापारी राम बालक, जयभगवान, विनय गुप्ता आदि शामिल रहे।