फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...धर्मपरिवर्तन का आरोप, बजरंग दल का हंगामा

...धर्मपरिवर्तन का आरोप, बजरंग दल का हंगामा

Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
...धर्मपरिवर्तन का आरोप, बजरंग दल का हंगामा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र में गांव सराय मार्ग पर बनी श्रीराम एन्कलेव कालोनी में धर्मपरिवर्तन की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने धर्मपरिवर्तन की बजाय जन्मदिन की दावत होने की बात कही है। इधर, बजरंग दल कार्यकर्ता ने इस संबंध में तहरीर दी है।
मंगलवार की दोपहर धर्मपरिवर्तन की सूचना पर बजरंग दल के नेता नवीन तेश्वर की अगुवाई में कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएसआई जगमोहन रमोला पहुंच गए। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर वापस किया। बजरंग दल के नेता नवीन तेश्वर ने आरोप लगाया कि नाबालिग बच्चियां भी वहां मौजूद थे और बड़े पैमाने पर धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा था। आरोप था कि गोमांस भी परोसा गया था। बजरंग दल के नेता ने इस संबंध में तहरीर दी है। इधर, एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर दावत का आयोजन किया था और दावत में मौजूद लोगों ने खुद को सुरेंद्र कुमार का रिश्तेदार और परिचित बताया। बताया कि गोमांस की बात गलत है, वहां चिकन बिरयानी बनी हुई थी। फिर भी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया कि जिस व्यक्ति की बेटी का जन्मदिन था वह ईसाई मिशनरी के प्रचार का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed