फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तड़पते रहे मरीज, नहीं आई एंबुलेंस

तड़पते रहे मरीज, नहीं आई एंबुलेंस

Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
तड़पते रहे मरीज, नहीं आई एंबुलेंस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल के सेक्टर पांच की लेबर कालोनी में जंगली हाथी के हमले के बाद सामने आई तस्वीर ने लचर व्यवस्था की पोल खोल दी। बस्तीवासी और उनकी पैरोकारी करने पहुंचे नेता 108 एंबुलेंस मंगाने के लिए फोन करते रहे, लेकिन सरकारी महकमे ने हाथ खड़े कर दिए।
बस्तीवासियों पर हाथी में हमले की सूचना पाकर कांग्रेस की महिला नेता विमला पांडे बस्ती में पहुंची। उन्होंने घायलों का हाल-चाल पूछने के बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। विमला पांडे के अलावा बस्ती के कई लोग फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद बस्ती वासियों ने खुद ही अपने स्तर से इंतजाम कर प्राइवेट एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलेंस प्रभारी साकुल भंडारी ने बताया कि जिस समय एंबुलेंस के लिए फोन किया जा रहा था उस समय हरिद्वार क्षेत्र की चार में से तीन एंबुलेंस खराब थी। घटनास्थल के सबसे नजदीकी क्षेत्र सिडकुल की गाड़ी के पहिये खराब हैं और वह कई दिनों से कोतवाली ज्वालापुर में खड़ी है। ज्वालापुर की एंबुलेंस मरीज लेकर गई थी जबकि सीसीआर हरिद्वार पर तैनात गाड़ी की क्लच प्लेट और पतंजलि योगपीठ के पास खड़ी रहने वाली गाड़ी के पहिये खराब हैं। इससे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि फोन करने वालों को कहा गया था कि लक्सर और मंगलौर से गाड़ी मंगवा देते हैं, लेकिन वे इतना इंतजार करने को राजी नहीं थे।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे ने आरोप लगाया कि समग्र विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार के लिए आम आदमी का हित मायने नहीं रखता। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए तो सरकार ने पूरा प्रदेश सजा दिया, लेकिन गरीबों को अस्पताल पहुंचाने के लिए उनके पास एक एंबुलेंस भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed