फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिनी गढ़देवा का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज

मिनी गढ़देवा का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज

Tue, 19 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
मिनी गढ़देवा का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज
श्रीनगर। जीआईएंडटीआई मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का संगम हुआ। मौका था मिनी गढ़देवा का। एक ओर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा तो वहीं खेल में दमखम दिखाते प्रतिभागियों ने दर्शकों का रोमांच बढ़ाया।
विज्ञापन

मंगलवार को पौड़ी जनपद की शरदकालीन खेल प्रतियोगिताएं (बेसिक) मिनी गढ़देवा का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि युवा शक्ति सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इसे सकारात्मक रूप में लिया जाना चाहिए। खेल प्रतिभाओं को पूरा प्रोत्साहन मिलना चाहिए। कर्नल कोठियाल ने सीमित संसाधनों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि गिरीश पैन्यूली ने कहा बच्चों की खुशी के लिए अदिति स्मृति न्यास हमेशा तत्पर रहेगा। कहा कि अगर भविष्य में श्रीनगर में बच्चों की राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होती है, तो अदिति स्मृति न्यास पूरा सहयोग करेगा। उद्घाटन सत्र के दौरान छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। करीब 4 वर्ष बाद शहर में हो रही मिनी गढ़देवा प्रतियोगिता के लिए आयोजक मंडल के साथ ही स्थानीय निवासी भी खासे उत्साहित थे। प्रतियोगिता में 15 विकासखंडों के करीब 1500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 22 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

खेल के दौरान व्यवस्था बनाने में एनसीसी के कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत, उपशिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी, हिमांशु अग्रवाल, प्रदीप मल्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पहले दिन हुए कबड्ड़ी व खो-खो के मुकाबले
श्रीनगर। मिनी गढ़देवा के पहले दिन कबड्डी व खो-खो के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सब जूनियर बालक वर्ग के तहत दुगड्डा व कल्जीखाल विकासखंड के बीच कबड्डी का खेला गया। इसमें दुगड्डा विजयी रहा। इसी वर्ग में थलीसैंण, पाबो, कोट व नैनीडांडा अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे राउंड में पहुंचे। वहीं खो-खो के प्राथमिक बालिका वर्ग का पहला मुकाबला नैनीडांडा व जहयरीखाल के बीच हुआ। जिसमें नैनीडंाडा विजयी रहा। इसके अलावा बीरोंखाल, यमकेश्वर, द्वारीखाल व पाबों भी अपने-अपने मैचों में विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed