{"_id":"59c147e64f1c1bb6688b5587","slug":"150583911118-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून, चमोली, पौड़ी और टिहरी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून, चमोली, पौड़ी और टिहरी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपने-अपने मैच जीतकर देहरादून, चमोली, पौड़ी और टिहरी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लीग मैचों में चार बार हार का सामना कर नैनीताल की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई। बुधवार को बालिका वर्ग में देहरादून, चमोली, पौड़ी और टिहरी तथा बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, चमोली व देहरादून जिले की टीमों के बीच सेमीफाइनल और शाम को फाइनल के मुकाबले होंगे।
मंगलवार को बालिका वर्ग का पहला मैच मेजबान चमोली और पौड़ी के बीच खेला गया, जिसमें चमोली ने पौड़ी की टीम को 27-25 और 25-23 से पराजित किया। दूसरे मैच में टिहरी ने नैनीताल को 25-08 व 25-20 और देहरादून ने चमोली को लगातार दो सेट 25-20 व 25-19 के अंतर से हराया, लेकिन लीग मैचों में चमोली के अंक अधिक होने से टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह बरकरार रखी है। इसी तरह पौड़ी ने नैनीताल को 25-17, 23-25 व 25-23 से और देहरादून ने टिहरी को 25-8 व 25-23 से हराया। लीग मैच में अंकों की बढ़ोत्तरी के कारण टिहरी की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची। छठवें मैच में चमोली ने नैनीताल को 25-03 व 25-23 से हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने नैनीताल को 25-17 व 25-5 से, चमोली ने रुद्रप्रयाग को 25-08 व 25-07 से तथा देहरादून ने टिहरी को दो सेटों (25-13 व 25-20) से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बुधवार को सुबह दस बजे से फाइनल मुकाबले होंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने सभी टीमों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर पूजा जोशी, बबीता रावत, कविता, बीना, ममता बिष्ट, सीमा कुंवर, शैलेंद्र पंवार, प्रदीप नेगी, अजीत नेगी, जयदीप झिंक्वाण, अजय कप्रवाण, हरेंद्र कुंवर, रघुनाथ बुटोला, नरेंद्र सती, संजीव रावत, अजय, भरत सिंह आदि मौजूद थे।