{"_id":"59c147da4f1c1b1a688b56e6","slug":"15058390991-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित महिला छात्रावास में छात्रा की आत्महत्या मामले में परिजनों ने कोतवाली कीर्तिनगर में तहरीर दी है। तहरीर में किसी पर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। वहीं छात्रा की आत्महत्या की सूचना के बाद अन्य परिजन भी अपनी बेटियों का हाल-चाल पूछने सुबह ही हॉस्टल के बाहर पहुंच गए।
सोमवार देर शाम गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित भागीरथी महिला हॉस्टल में बीफार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा सिरीन पंवार पुत्री बृजपाल सिंह निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फांसी लगा दी थी। मंगलवार सुबह सिरीन के पिता बृजपाल सिंह पुलिस अधिकारी, तहसील प्रशासन व विवि के अधिकारियों के साथ हॉस्टल पहुंचे। यहां पुलिस की फॉरेंसिक टीम में मृतक छात्रा के कमरे की जांच की। सीओ विनोद जेठा ने छात्राओं और छात्रावास अधीक्षक से पूछताछ की। पुलिस ने कई छात्राओं के मोबाइल फोन भी खंगाले। वहीं, मृतक छात्रा की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस को छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं हॉस्टल में छात्रा सुसाइड करने की खबर सुनने के बाद अन्य छात्राओं के सुबह ही छात्रावास के गेट पर पहुंच गए थे। कुछ छात्राओं के अभिभावक फोन पर अपनी बेटियों की कुशलक्षेम पूछते रहे। इधर, पहली बार छात्रावास में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी पर छात्रावास में छात्राएं सहमी रहीं। कोतवाल चंदन सिंह रावत ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार कार्रवाई की जा रही है। छात्रा के पिता ने अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच कर दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग की है। वहीं, वार्डन का कहना है कि छात्रा तनाव में थी। हो सकता है इसी वजह से उसने आत्महत्या की होगी।
...................
कुलपति ने बंधाया ढांढस
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने छात्रावास पहुंचकर मृतक छात्रा के पिता को ढांढस बंधाया। प्रो. कौल ने कहा कि यह समय हमारे लिए असीम दुख का समय है। कुलपति ने छात्रा के पिता को हर कार्रवाई में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।