{"_id":"59c147d34f1c1bb4688b5807","slug":"15058390923-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के मलबे ने सुखाए ग्रामीणों के कंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के मलबे ने सुखाए ग्रामीणों के कंठ
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। मूलाणा-कांडी सड़क निर्माण के मलबे से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना पर विगत चार दिनों से आपूर्ति ठप है। क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। बावजूद विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
पीएमजीएसवाई की मूलाणा-कांडी मोटर मार्ग के निर्माण से विकासखंड के ग्राम पंचायत घिल्डियाल गांव, जाखणी सहित नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। योजना ठप होने से क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी प्राकृतिक जल स्रोत, हैंडपंप व अलकनंदा नदी से पानी ढो कर प्यास बुझा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजन रतूड़ी ने विभागीय लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि समस्या के संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है, लेकिन जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर रहा। बताया कि विभाग ने औपचारिकता के तौर पर जो पानी का टैंकर लगाया है वह भी कुछ ही परिवारों तक सीमित है। वहीं अधिशासी अभियंता गढ़वाल जल संस्थान आशीष भट्ट का कहना है कि सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन पर मरमत का काम चल रहा है। शीघ्र ही लाइन को ठीक कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।