{"_id":"59c146e24f1c1b24688b569e","slug":"15058388501620-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध संघ चमोली में कार्यरत कर्मियों को नहीं मिला 20 माह से वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध संघ चमोली में कार्यरत कर्मियों को नहीं मिला 20 माह से वेतन
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दुग्ध संघ चमोली में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य सरकार की ओर से 20 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने परिवारों के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। विभागीय कर्मियों ने जल्द वेतन का भुगतान न होने पर कोर्ट जाने का निर्णय लिया है।
दुग्ध संघ में कार्यरत कर्मियोेें पूर्णानंद पंत, विजेंद्र सिंह मियां, डबल सिंह बिष्ट, बसंत कोठियाल, सत्य प्रकाश थपलियाल, मोहन लाल, रोशन लाल, सचिन गैरोला, अनीता, मधु कुंवर और कांता बिष्ट ने बताया कि दुग्ध संघ और राज्य सरकार ने 20 माह से वेतन और भत्तों का भुगतान नहीं किया है। शिकायत करने पर पूर्व में निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पशुपालन मंत्री धन सिंह रावत सहित डीएम ने जल्द कर्मियों के वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दुग्ध संघ चमोली के अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने बताया कि दुग्ध संघ चमोली में कार्यरत कर्मियों के लंबित वेतन के भुगतान के लिए सीएम और पशुपालन मंत्री से आग्रह किया है।