{"_id":"59c146dd4f1c1b2b688b57b4","slug":"150583884515-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की बदरीनाथ यात्रा को लेकर अफसरों की ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति की बदरीनाथ यात्रा को लेकर अफसरों की ली बैठक
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। 24 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बदरीनाथ यात्रा के दौरान गौचर में हेलीकॉप्टर की संभावित इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर जिला प्रशासन ने गौचर में हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। साथ ही महामहिम के विश्राम आदि की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश अधीनस्थ कर्मियों को दिए।
गौचर पहुंचे जिलाधिकारी आशीष जोशी और एसपी तृप्ति भट्ट ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान मौसम खराब या अन्य कारणों से गौचर में होने वाले इमरजेंसी लैंडिंग के लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं। इसको लेकर डीएम आशीष जोशी ने गौचर में अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने हवाई पट्टी, आईटीबीपी, बीआरओ आदि परिसरों और यहां होने वाले इंतजाम का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडीएम ईला गिरी, एसडीएम केएन गोस्वामी, प्रभारी थाना निरीक्षक एसडी जमलोकी, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया सहित पुलिस, आईटीबीपी, बीआरओ, जलसंस्थान, लोनिवि सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।