{"_id":"59c01fb24f1c1b32688b544c","slug":"15057632821-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई होगी
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसोसिएशन रखेगी ओवरलोड वाहनों पर नजर
-- गढ़वाल ट्रक एसोसिएशन आरटीओ और पुलिस के साथ मिलकर चलाएगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गढ़वाल ट्रक टिप्पर ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें चार जिलों की एसोसिएशन, पुलिस प्रशासन व संभागीय परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओवरलोड वाहनों और तय मानकों के विरुद्ध पहाड़ी मार्गों में दौड़ रहे माल वाहनों पर कार्रवाई को लेकर विमर्श किया गया, जिसमें चार जिलों ऋषिकेश देहरादून, चंबा टिहरी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी की एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।
एसोसिएशन सचिव नीरज चौधरी ने बताया पुलिस प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण ओवरलोड वाहन नियम विरुद्ध पहाड़ी मार्गों में दौड़ रहे हैं। जिनके कारण मोटर मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया कि पहाड़ी मार्गों में अधिकांश दुर्घटनाएं ओवरलोड वाहनों की वजह से ही होती हैं। जिस क्षेत्र में क्षमता से अधिक सामान भरकर वाहन मिलेंगे, एसोसिएशन उन पर नजर रखेगी। इसकी जानकारी तत्काल एसोसिएशन द्वारा पुलिस प्रशासन और एआरटीओ को दी जाएगी, साथ ही छापेमारी कर ओवरलोड वाहन को पकड़ लिया जाएगा। मंगलवार से एसोसिएशन उक्त जिलों में ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। एसोसिएशन की ओर से इस बाबत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इस अवसर पर दिगंबर गुसाईं, सुशील मलिक, कृष्णा बडोनी, हुकम सिंह रावत, ऋषिराम कुड़ियाल, ललित भट्ट, शिवस्वरूप उनियाल, मुकेश सजवाण आदि मौजूद थे।