{"_id":"59bffdcc4f1c1bb5688b54a1","slug":"150575460313-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से आना और जल्दी जाना, गुरुजी की आदत में सुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से आना और जल्दी जाना, गुरुजी की आदत में सुमार
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का देर से आना और छुट्टी से पहले स्कूल बंद करने का क्रम जारी है। इस बारे में ग्रामीण कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से लापरवाह शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
अमर उजाला टीम की ओर से एक सप्ताह से श्यामपुर क्षेत्र के स्कूलों की टाइमिंग पर नजर रखी गई। जिसमें सामने आया कि राजकीय स्कूलों में सुबह देरी से शिक्षण कार्य शुरू हो रहा और तय समय से पहले स्कूलों को बंद कर दिया जाता है। सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुर्जर बस्ती द्वितीय में शिक्षण कार्य सुबह 8 बजे के बजाय 8.35 शुरू हुआ। स्कूल में एक शिक्षक 11 बजे भी मौजूद नहीं था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभी गुरुजी अपने किसी काम से अनुमति लेकर गए हैं। वहीं तपड़ोवाली राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी देरी से पढ़ाई शुरू हुई और दोपहर 12 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। जब मौके पर जाकर देखा तो दोपहर 12.05 बजे तक भी विद्यालय के दरवाजे पर ताला लगा मिला। तपड़ोवाली विद्यालय में पहले भी कई बार इस तरह की शिकायत मिल चुकी है। यहां कई बार बच्चों की समय से पहले ही छुट्टी कर दी जाती है। सोमवार को भी दोपहर तक विद्यालय पर ताला लगा मिला है।
वर्जन
स्कूलों में समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, लेकिन मीटिंग आदि अन्य कार्यों की व्यस्तता के चलते हुए कुछ स्थानों पर जाना नहीं हो पा रहा है। यदि किसी स्कूल में नियमानुसार समय पर शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है तो निरीक्षण कराकर मामले की जांच कराई जाएगी। समय से पहले छुट्टी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ छापामारी कर कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से समय से पहले छुट्टी कर देने का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
ब्रह्मपाल सैनी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।