फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों में अनुशासन, शारीरिक, मानसिक शक्ति प्रदान करते हैं खेल: कौशिक

छात्रों में अनुशासन, शारीरिक, मानसिक शक्ति प्रदान करते हैं खेल: कौशिक

Mon, 18 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
छात्रों में अनुशासन, शारीरिक, मानसिक शक्ति प्रदान करते हैं खेल: कौशिक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जनपद स्तरीय शैक्षिक क्रीड़ा, एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर बतौर मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि खेलों को सद्भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने इंटर कालेज परिसर में सड़क निर्माण कराने का वादा भी किया।
सोमवार को ज्वालापुर इंटर कालेज में तीन दिवसीय 28वीं जनपद स्तरीय शैक्षिक क्रीड़ा एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में अनुशासन तथा शारीरिक व मानसिक शक्ति प्रदान करते हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी, पार्षद राजकुमार शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, प्रभारी प्रधानाचार्य रोहिताश कुंवर, जिला खेल समन्वयक बालेश सिंह ने भी विचार रखे। निर्णायक की भूूमिका में गजेंद्र सिंह, चौधरी प्रीतम सिंह, अनुज यादव, अरुण मलिक, सुबोध कुमार, रणपाल सिंह, शीशराम यादव, हेमंत सैनी, राम सिंह चौहान, दुष्यंत चौहान, श्याम कुमार यादव, सोनिया सैनी, सीमा चौधरी, शालू तोमर, प्रदीप राठी, अरविंद चौधरी, सुमित पंवार, दिनेश वर्मा, कविता देवी, मांगेराम मौर्य, आरएल बडोनी, संत कुमार, पीएल सुयाल, संजीव कुमार, सुशील कुमार आदि ने कार्य किया।
विज्ञापन

इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिला मंत्री रविंद्रा रोड, प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा, नन्हें सिंह, ओमपाल शर्मा, लेखा विभाग से भीम सिंह, योगेश सिंह, एकता सिंह, इमराना खातून, सीमा सैनी, सीमा राणा, संगीता देवी, संगीता रानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूदों में इन्होंने बाजी मारी
जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्राची प्रथम, अंजली द्वितीय और वर्षा तृतीय रही।
800 मीटर में शहनाज, जया, रश्मि ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आकाश कुमार पहले, अरुण कुमार दूसरे और अरुण तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में वंदना गिरि, मुस्कान, संध्या गिरि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। बालिका सीनियर में 100 मीटर दौड़ में सोनिका पहले, वंदना दूसरे और नेहा त्यागी तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महिमा प्रथम, सोनाली चौहान द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। चक्का फेंक में स्नेहा, अनुराधा, प्रनीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में गोला फेंक में दीपक, नीतिन, सिंद्घात और 600 मीटर दौड़ में नीतिन, शिवम, राहुल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला खेल समन्वयक बालेश चौधरी ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी चार से सात अक्तूबर तक देहरादून में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed