{"_id":"59bff83d4f1c1b91688b5466","slug":"1505753180110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं के लिये शिक्षा विभाग ने बनाये 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं के लिये शिक्षा विभाग ने बनाये 10
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। इस बार उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 108 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं जबकि मालसी, हरमनी और कौब तीन नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले से 15,122 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में परिषदीय परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी ने बताया कि इस बार अति संवेदनशील की श्रेणी में किसी केंद्र को नहीं रखा गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 4,104 छात्र व 3,872 तथा इंटरमीडिएट में 3,676 छात्र व 3,470 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगी। घाट ब्लॉक में 11, थराली में 12, नारायणबगड़ में 11, कर्णप्रयाग में 17, दशोली में 19, गैरसैंण में 15, जोशीमठ में सात, देवाल और पोखरी में 8-8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम आशीष जोशी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने और नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।