फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पानी के लिए भटक रहे देवलधार गांव के तीन सौ परिवार

पानी के लिए भटक रहे देवलधार गांव के तीन सौ परिवार

Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए भटक रहे देवलधार गांव के तीन सौ परिवार
गोपेश्वर। मंडल घाटी के ग्राम पंचायत देवलधार में पेयजल किल्लत बनी हुई है। जबकि इसी गांव से होकर गोपेश्वर नगर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना गुजरती है, लेकिन देवलधार में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवलधार क्यार्की में पानी की कमी के कारण मध्याह्न भोजन योजना भी प्रभावित हो रही है। भोजन माता करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गदेरे से पानी की आपूर्ति कर रही हैं। देवलधार गांव में करीब तीन सौ परिवार के बारह सौ ग्रामीण पानी की किल्लत झेल रहे हैं। गांव के ग्वाड़-गांधीनगर में रह रहे अनुसूचित जाति बस्ती के ग्रामीण भी पानी के लिए करीब दो किमी की दूरी नाप रहे हैं। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रुप से अवगत कराने पर भी पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल योजना के निर्माण की मांग उठाई है। इधर, जल निगम के ईई वीके जैन का कहना है कि ग्रामीणों के प्रस्ताव पर क्षेत्र में पेयजल स्रोत का निरीक्षण किया जाएगा। ग्वाड़ और देवलधार गांवों के बीच पेयजल स्रोत पर आपसी सहमति बनने के बाद पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed