{"_id":"59bff8354f1c1b19688b53a3","slug":"15057531721-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूगर्भीय गतिविधियों के सटीक आंकलन और शोध से होगा हिमालय संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूगर्भीय गतिविधियों के सटीक आंकलन और शोध से होगा हिमालय संरक्षित
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। भूगर्भ विज्ञान के हिवांली कांठी भूगर्भीय छात्र परिषद की ओर से पीजी कॉलेज गोपेश्वर मेें हिमालय संरक्षण पर गोष्ठी कराई गई। इस दौरान बजर राउंड और क्विज भी कराई गई।
गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि हिमालय का संरक्षण भूगर्भीय गतिविधियों के सटीक आकलन और शोध से किया जा सकता है। इस माध्यम से हिमालय क्षेत्र में बढ़ रही आपदाओं को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। भूगर्भ विज्ञान के प्रवक्ता डा. अरविंद भट्ट ने हिवांली कांठी भूगर्भीय परिषद की एक वर्ष की आख्या प्रस्तुत की। प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण में छात्र अंशुल प्रथम, आलोक द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रही। बजर राउंड में टीम सी, टीम बी और टीम ए क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। क्विज में रेशमा ने प्रथम, कविता भंडारी ने द्वितीय तथा दिव्या बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. दर्शन सिंह नेगी, डॉ. बीसी शाह, डॉ. सुशील बहुगुणा, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. दिनेश चंद्र मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र अंकित असवाल ने किया।