फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आशा सुपरवाइजर संगठन ने चार सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

आशा सुपरवाइजर संगठन ने चार सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
आशा सुपरवाइजर संगठन  ने चार सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
गोपेश्वर। जिले में कार्यरत आशा सुपरवाइजर संगठन ने चार सूत्री मांगों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जंगपानी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के सभी ब्लॉकों की आशा सुपरवाइज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन ने सीएमओ से भेंट कर पीएलए प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान करने, अप्रैल से जुलाई के वेतन भुगतान करवाने, सुपरवाइजर कार्यकत्रियों को यात्रा भत्ता देने, न्यूनतम मजदूरी के तहत मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष किरन बिष्ट, मोनिका रौतेला, गीता गौड़, पूनम, उर्मिला, हेमा, दीपा, अंजू, मुन्नी व रेखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed