फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्राओं ने फूंका विधायक का पुतला, विधायक पर लगाया महाविद्यालय की उपेक्षा का आरोप

छात्र-छात्राओं ने फूंका विधायक का पुतला, विधायक पर लगाया महाविद्यालय की उपेक्षा का आरोप

Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने फूंका विधायक का पुतला, विधायक पर लगाया महाविद्यालय की उपेक्षा का आरोप
घाट (चमोली)। राजकीय महाविद्यालय घाट के मुख्य भवन का निर्माण, स्थाई प्रवक्ताओं व प्राचार्य की तैनाती की मांग पर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं ने बाजार में जुलूस निकालकर थराली विधायक का पुतला फूंका।
विज्ञापन

आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि विधायक मगन लाल शाह की ओर से महाविद्यालय की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। घाट महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2015-16 में हुई थी। यहां मौजूदा समय में करीब 380 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में न तो अभी तक स्थाई प्रवक्ताओं की तैनाती हो पाई है और न ही यहां प्राचार्य की तैनाती है। सोमवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर घाट बाजार में प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक रतूड़ी, तनुजा मैंदोली, हरीता कठैत, पुरुषोत्तम, गंभीर सिंह रावत, अभिलाष सती, हिमानी, अर्जुन, मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


संस्कृत प्राध्यापक ने दी ज्वाइनिंग
घाट। उच्च शिक्षा निदेशक हल्द्वानी डा. बीसी सकलानी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर (नैनीताल) से संस्कृत के प्राध्यापक डा. दिनेश चंद्र शुक्ला और राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर (हरिद्वार) से अंग्रेजी के प्राध्यापक डा. मुकेश कुमार गुप्ता को राजकीय महाविद्यालय घाट में सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने दोनों प्राध्यापकों के प्राचार्यों को तत्काल उनको कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। संस्कृत के प्रवक्ता डा. दिनेश चंद्र शुक्ला ने सोमवार को महाविद्यालय घाट में ज्वाइनिंग भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति और छात्रावास सुविधा दिए जाने समेत बारह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को महाविद्यालय से लेकर तहसील परिसर तक जुलूस-प्रदर्शन किया।

छात्रों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के पर भी महाविद्यालय की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को सुबह दस बजे जैसे ही छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में पहुंची, तो छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सबको परिसर में ही इकट्ठा कर दिया। महाविद्यालय के गेट से लेकर तहसील परिसर तक शासन-प्रशासन के खिलाफ जुलूस-प्रदर्शन किया गया। बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल पंत, उपाध्यक्ष सचिन नेगी, योगेंद्र पंवार, महिमा भट्ट, मोहित राणा, जयदीप रावत, लक्ष्मण सिंह बुटोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed